नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7440551111 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रंगीन मिजाज भाजपा नेताओ को पार्टी से किया गया निष्काषित,,स्पा सेंटर की आड़ मे संचालित देह व्यापार के अड्डे मे छापे के दौरान हुए थे गिरफ्तार – नारद वेब

नारद वेब

Latest Online Breaking News

रंगीन मिजाज भाजपा नेताओ को पार्टी से किया गया निष्काषित,,स्पा सेंटर की आड़ मे संचालित देह व्यापार के अड्डे मे छापे के दौरान हुए थे गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शहडोल। सदीक खान 

 

शहडोल। जिले मे संचालित स्पा सेंटरो मे मसाज के नाम पर अनैतिक रूप से देह व्यापार किए जाने की शिकायत मिलने के बाद बीते दिनों पुलिस द्वारा छापमार कार्यवाही की गयी थी। इस दौरान सरकारी मुलाजिम, भाजपा पदाधिकारी समेत दो दर्जन से अधिक आरोपियों के साथ साथ कई युवतिया आपत्ति जनक हालत मे पकड़ी गयी थी। पकडे गए आरोपियों मे भाजपा के दो पदाधिकारी भी शामिल थे। जिसमे एक प्रदेश स्तरीय तो दुसरा जिला स्तरीय पदाधिकारी भी शामिल थे। इनमे भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश गौतम निवासी अनूपपुर व भाजपा युवा मोर्चा नगर इकई अनूपपुर का महामंत्री आकाश तिवारी शामिल थे। उनकी गिरफ़्तारी व उन पर मामला दर्ज होने के बाद चाल चरित्र का दम भरने वाली भारतीय जनता पार्टी की जमकर किरकिरी हुई थी। यह बात पार्टी के उच्च पदाधिकार्यो तक पहुंचने के बाद उक्त दोनों भाजपा पदाधिकारियो न केवल पद से हटा दिया गया बल्कि दोनों को पार्टी की प्राथमिक सदस्य्ता से भी निष्काषित कर दिया गया हैं। ऐसी जनचर्चा हैं कि आज शहडोल मे भाजपा के प्रदेशध्यक्ष बीडी शर्मा का प्रथाम बार आगमन हो रहा हैं और पार्टी के लोग नहीं चाहते कि यह मामला उनके सामने लाया जाए, इसलिए इससे पहले ही उक्त दोनों भाजपा पदाधिकारियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2023
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
2627282930