नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7440551111 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 12 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म मामला, आरोपी के घर चला प्रशासन का बुलडोजर, घर हुआ जमीदोज   – नारद वेब

नारद वेब

Latest Online Breaking News

12 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म मामला, आरोपी के घर चला प्रशासन का बुलडोजर, घर हुआ जमीदोज  

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शहडोल। सादिक खान 

 

शहडोल। जैतपुर थाना अंतर्गत 12 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के मामले पर शनिवार को प्रशासन का बुलडोजर आरोपी के घर चला है घर को प्रशासनिक अधिकारियों ने बुलडोजर से जमींदोज करा दिया है। 27 वर्षीय आरोपी युवक ने अपने हवस का शिकार मासूम को बनाया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म पास्को एक्ट एवं अन्य धाराओं पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था, आज शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आरोपी के घर शनिवार की सुबह से ही भारी पुलिस बल लगा दिया गया था आरोप के घर को बुलडोजर से जमीदार कराया गया है।

 

क्या था पूरा मामला

 

 

जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 दिन पहले 12 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को आरोपी ने अंजाम दिया था। ,मासूम घर में अकेली थी माता-पिता गांव में ही एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे , जिसका फायदा उठाकर पड़ोस में रहने वाला 27 वर्षीय युवक घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। 12 वर्षीय मासूम के माता-पिता जब घर पहुंचे तो मासूम ने अपनी आपबीती अपने माता पिता को बताई जिसके बाद परिजनों के साथ पहुंची मासूम ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर घर जमींदोज कराया गया है कार्रवाई के दौरान एसडीएम जैतपुर, तहसीलदार , थाना प्रभारी, व आसपास के थाना एवं चौकी प्रभारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2023
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
2627282930