अगर समय रहते नहीं पहुंचती पुलिस तो जा सकती थी महिला की जान, परिजनो का आरोप घंटों बाद भी नही पहुंची 108 एंबुलेंस

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शहडोल। सादिक खान
शहडोल। कुआं से पानी भरते समय महिला को चक्कर आ गया और महिला कुए में जा गिरी, आवाज सुनकर बहू ने आसपास के लोगों को मामले की जानकारी दी और अधेड़ महिला को ग्रामीणों की मदद से कुआ से बाहर निकाला गया महिला की हालत नाजुक है, महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी तुरंत 108 एंबुलेंस को दी लेकिन घंटों बीत गया और 108 घटनास्थल नहीं पहुंची, परेशान ग्रामीणों ने दोबारा मामले की जानकारी पुलिस की डायल हंड्रेड को दी सूचना लगते ही पहुंची पुलिस की डायल हंड्रेड ने एम्बुलेंस का काम कर घायल महिला को हंड्रेड डायल के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया और उसका उपचार सही समय में शुरू हो गया है।
जानकारी के अनुसार सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिजौरी की रहने बाली महिला गंगी बाई पति नाथू सिंह गोड 50 वर्ष घर के आंगन में बने कुएं में पानी निकाल रही थी तभी उसे अचानक चक्कर आ गया और वह कुएं में जा गिरी, महिला जब कुएं से पानी भर रही थी उस दौरान उसकी बहू घर के भीतर थीं, आवाज सुनते ही वह दौडी और कुएं में देखा तो उसकी सास मदद की गुहार लगा रही थी, अकेली बहु ने तुरंत हल्ला शुरू कर दिया जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हुए और महिला को कुएं से बाहर सुरक्षित ग्रामीणों ने निकाल लिया। तत्काल घटना की जानकारी 108 एंबुलेंस को दी लेकिन घंटों बीत गए 108 एंबुलेंस घटनास्थल नहीं पहुंची, परिजनों का आरोप है कि 108 में फोन करने के बाद एंबुलेंस नहीं पहुंचने से महिला की हालत बिगड़ रही थी तभी मौजूद एक ग्रामीण ने तुरंत पुलिस की डायल हंड्रेड से संपर्क किया और डायल हंड्रेड को जानकारी दी। सूचना लगते ही डायल हंड्रेड में तैनात प्रधान आरक्षक बृजभान सिंह एवं पायलट प्रदीप तिवारी घटनास्थल पहुंच घायल महिला को डायल हंड्रेड में बैठा कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार शुरू हो गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
