युका ने मनाया लोकतंत्र का काला दिवस,कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के बाद किया गया विरोध प्रदर्शन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शहडोल। सादिक खान
शहडोल। देश की जनता का धन लूट कर विदेश भागे ठगों के खिलाफ़ बयान देने के जुर्म मे कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के विरोध में युवा कांग्रेस शहडोल ने जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम के नेतृत्व में आज शनिवार को लोकतंत्र का काला दिवस मनाते हुए टायर जलाकर भाजपा के तानाशाही सरकार का विरोध प्रदर्शन किया एवं जमकर नारेबाजी की गई। काँग्रेजनो ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीते दिनों राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्हें मिले जनसमर्थन से भाजपा चिंता में पड़ गयी है। उसे अब सत्ता खोने का डर सताने लगा है। वही दूसरी अडानी मामले पर जेपीसी जांच से पोल खुलने का डर भी भाजपा को सत्ता रहा है। भाजपा को पता है कि अगर संयुक्त संसदीय समिति का गठन हुआ और उसने अडानी मामले की जांच की तो भाजपा की केंद्रीय सरकार और अडानी के बीच का रिश्ता उजागर हो जाएगा। इन सब मुद्दों से ध्यान भटकाने और लोकतंत्र को खत्म करने भाजपा की केंद्र सरकार तरह तरह के हथकंडे अपना रही है। न्यायालय के फैसले के महज चंद घंटे बाद श्री गांधी की सदस्यता रद्द करना भाजपा की बौखलाहट को दर्शा रहा है। युवक कांग्रेस द्वारा किए प्रदर्शन में राजेश सोंधिया निशांत जोशी सनी खान सोनू चौबे बादल वंशकार शिवम गोस्वामी मोनू वर्मा कृष्णा सोंधिया आशीष गोले वीरू विवेक अनुज नीरज राकेश शर्मा एवं भारी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
