भाजपा नेताओं को सद्बुद्धि प्रदान करने युका ने किया हनुमान चालीसा का पाठ|

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रतलाम में भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हनुमानजी की प्रतिमा के समक्ष अश्लीलता परोस आस्था पर प्रहार करने का युका ने लगाया आरोप
शहडोल। सादिक खान,रतलाम जिले में भाजपा नेताओं की उपस्थिति में हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष महिलाओं की शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता आयोजित की गई| टू पीस वस्त्र पहनी माहिलाओ को हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष प्रस्तुत कर स्वघोषित भाजपा के हिंदुत्व के ठेकेदारो द्वारा परोसी गई अश्लीलता हनुमान जी एवं नारी जाति का अपमान है| भाजपा नेताओं द्वारा किया गया कृत्य घोर निंदनीय है। यह सीधे तौर पर हमारी आस्था पर प्रहार है। भाजपा द्वारा आयोजित ऐसी घिनौनी प्रतियोगिता का युवक कांग्रेस कड़ा विरोध करती है। इसके विरोध में युवा कांग्रेस शहडोल द्वारा भाजपा नेताओं को सद्बुद्धि प्रदान करने हेतु जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम के नेतृत्व में युवा कांग्रेस शहडोल द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया| उक्त कार्यक्रम में अभिषेक शुक्ला, अतुल तिवारी, निशांत जोशी, श्रीनमो, अभिषेक तिवारी, हिमांशु, अभिजीत एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
