होली के रंग में रंगे आईपीएस, स्टाफ के साथ डीजे पर किया नृत्य

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शहडोल। सादिक खान
शहडोल। अपने अलग अंदाज़ के लिए पहचान रखने वाले एडीजी एक बार फिर सुर्खियो में है। रंगों के पर्व में वह अपने स्टाफ के साथ खुशियों का पर्व रंगोत्सव बड़े ही उत्साह के साथ मनाया। पुलिस स्टाफ के साथ एडीजी भी ढोल बाजे ढोल की धुन पर नृत्य करते नजर आए। पुलिस लाइन में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान एडीजी के नृत्य का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वरिष्ठ अधिकारी का पहनावा एवम उनका अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है। यह मिलनसार अंदाज अपने विभागीय अमले के साथ डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए। शनिवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में होली मिलन समारोह में भी आईपीएस कुछ अलग अंदाज में दिखाई दिए होली मिलन समारोह में आईपीएस एडीजीपी डीसी सागर के पहनावे के साथ-साथ डांसिंग अंदाज चर्चा का विषय बना रहा। ढोल बाजे सॉन्ग में उन्होंने अपने कर्मचारियों के साथ होली का आनंद लिया। इस दौरान पुलिस के आला अधिकारी तथा अन्य पुलिसकर्मी भी डांस करते दिखाई दिए। आईपीएस डीसी सागर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ढोल बाजे की धुन में होली मिलन समारोह पुलिस लाइन में वह अपने कर्मचारियों के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
