भंडारे का प्रसाद खाने से 35 से अधिक लोग हुए बीमार, एक डॉक्टर भी शामिल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शहडोल। सादिक खान
शहडोल. जिले के ब्योहारी में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर साईं पैलेस के पास मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया था प्रसाद खाने के बाद 35 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं जिन्हें सिविल अस्पताल ब्योहारी में भर्ती कराया गया है और डॉक्टरों के द्वारा उपचार किया जा रहा है। भर्ती मरीजों में खुद सिविल अस्पताल ब्योहारी के पूर्व ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डीके पाराशर भी सामिल हैं । 35 से अधिक लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमे डॉ डीके पाराशर सामिल है। Dr खुद भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने गए थे कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ी जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है डॉक्टर के साथ-साथ अन्य मरीजों का भी इलाज अब अस्पताल के डॉक्टरों ने शुरू कर दिया है। जनकारी के अनुसार लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया था। लेकिन देर शाम कुछ लोगों को उल्टी होना व चक्कर आना शुरू हो गया जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं देखते ही देखते करीब रात साढ़े 10 बजे तक 35 से अधिक लोग बीमार हालत में अस्पताल पहुंच गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अस्पताल पहुंचकर विवेचना शुरू कर दी है।घटना की जानकारी लगते ही एसडीएम एवम थाना प्रभारी समीर खान के साथ उपनिरीक्षक मोहन पड़वार सहायक उपनिरीक्षक एएसआई अरविंद दुबे सहित स्थानी अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। मामले की जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को घंटों पहले लग गई है लेकिन मौके से अभी भी सीएमएचओ नदारद है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
