आउटसोर्स कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल शुरू, वेतन ना मिलने से है नाराज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शहडोल। अनुराग त्रिपाठी
शहडोल। मेडिकल कॉलेज में वेतन ना मिलने से समस्याएं झेल रहे आउट सोर्स कर्मचारी गुरुवार की सुबह से ही भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। बुधवार को आउट सोर्स कर्मचारियों ने भूख हड़ताल में बैठने के पहले मेडिकल कॉलेज के डीन एवं संबंधित अधिकारियों को लिखित सूचना दी और गुरुवार को सुबह ही भूख हड़ताल में बैठकर विरोध जता रहे हैं।
कर्मचारियों ने अपने दिए पत्र में उल्लेख किया है कि, माह दिसंबर का वेतन भुगतान आज दिनांक तक नहीं हो पाया है। जिससे हमें अपने परिवार का पालन पोषण एवं दैनिक दिनचर्या को चलाने में बहुत कठिनाईयों का सामना कर पड़ रहा है। बावजूद, हम सभी कर्मचारी आपके संस्था में निरंतर सेवायें दे रहें हैं।
उन्होंने बताया कि, सही समय पर पेमेंट नहीं हो पाता है, न ही पेमेंट इतना है कि, 02-04 माह हम अपना और अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें। समय पर पेमेंट न आने के कारण पारिवारिक, मानसिक एवं आर्थिक स्थिति बद से बदतर हो चुकी है।
पूर्व में भी उन्होंने विरोध किया था जिस पर प्रबंधन ने पूर्व में आश्वासन दिया था कि जल्द से जल्द पेमेंट की दिक्कत फुल हद जाएगी और जल्द से जल्द आउट सोर्स कर्मचारियों के खातों में पेमेंट डाल दी जाएगी। लेकिन गुरुवार तक पेमेंट नहीं आई जिसको लेकर कर्मचारियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का कहना है कि अगर जल्द से जल्द संस्था कोई ठोस कदम नहीं उठाती तो इसकी पूरी की पूरी जिम्मेदारी संस्था की होगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
