सुघोष कार्यक्रम अंतर्गत खैरहा मंडल कार्यकर्ताओं का वर्ग प्रशिक्षण हुआ संपन्न

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शहडोल/धनपुरी (Ravi tripathi)
भारतीय जनता पार्टी ने 2023 को एक मिशन के तहत लेकर कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया व आईटी सेल का प्रशिक्षण देने के लिए मंडल स्तर पर सुघोष कार्यक्रम करने का निर्णय लिया जिसके अंतर्गत भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा आ प्रचार प्रसार कैसे किया जाए इसके लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमें खैरहा मंडल के प्रत्येक बूथ से दो-दो कार्यकर्ताओं को चयनित किया गया जिन्हें ग्राम पंचायत अरझुला में वीडियो के माध्यम से सोशल मीडिया पर भाजपा संबंधी प्रचार प्रसार कैसे किया जाए इसका प्रशिक्षण दिया गया जिसमें कुल 110 कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया प्रशिक्षण शिविर में सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया गया एवं कार्यक्रम में आये पारंपरिक तरीके से सभी कार्यकर्ताओं का तिलक लगाकर एवं भाजपा का गमछा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का श्रीगणेश डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी व उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया, कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री विपिन उपाध्याय द्वारा किया गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री विधायक मनीषा सिंह रहीं, प्रमुख वक्ता के रूप में जिला आईटी सेल प्रभारी विनोद गुप्ता भाजपा जिला महामंत्री दीपक शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विपुल सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रविकांत त्रिपाठी, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष रमाशंकर कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया अवसर पर अनिल गुप्ता उपाध्यक्ष, सोसल मीडिया मंडल खैरहा, राजन शुक्ला, पंकज सिंह, नीरज शुक्ला, रामशरण द्विवेदी, विनय तिवारी, चन्द्रप्रकाश, रजत सोनी, लक्ष्मी मिश्र, सनथ मिश्रा, बद्री शुक्ला, पप्पू कोल, अशोक कोल, गुलाब प्रजापति, मनीष कचेर, ओमप्रकाश सिंह उपस्थित रहें वही आभार प्रदर्शन मंडल के महामंत्री नत्थू बैगा द्वारा किया गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
