नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7440551111 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छाता से पिपरतरा मार्ग का हुआ भूमिपूजन, ग्रामीणो को दी गई पेसा एक्ट की जानकारी – नारद वेब

नारद वेब

Latest Online Breaking News

छाता से पिपरतरा मार्ग का हुआ भूमिपूजन, ग्रामीणो को दी गई पेसा एक्ट की जानकारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शहडोल/धनपुरी (Ravi tripathi)

 

सोहागपुर जनपद अंतर्गत के ग्राम छाता से विक्रमपुर तक 4.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जाना है। 02 करोड़ 77 लाख की लागत से निर्माण होने वाले सड़क का पूजन किया गया। बताया गया कि उक्त सड़क की मांग बीते कई वर्षों से की जा रही थी, जिसके निर्माण से करीब 10 हजार आबादी लाभन्वित होगी, इतना ही सड़क बन जाने से आवागमन, कृषि उपार्जन, व्यापार में क्षेत्र काफी प्रगति करेगा।

 

( ये रहे मंचासीन )

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जैतपुर विधानसभा की  विधायक मनीषा सिंह मौजूद रहीं, वही कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष सोहागपुर हीरावती कोल ने किया। विशिष्ट अतिथि जिला योजना समिति सदस्य कमलप्रताप सिंह, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत सोहागपुर शक्ति सिंह, जनपद सदस्य निसावी नायक, सरपंच ठुनगु बैगा, शुद्धि बैगा सरपंच छाता इस दौरान मंच पर भाजपा जिला महामंत्री दीपक शर्मा,संतोष लोहानी,मनोज आर्मो, मंडल अध्यक्ष विपुल सिंह, रविकांत त्रिपाठी, कमलेश मिश्र, धर्मेंद्र सिंह, राघवेंद्र तिवारी,  अरुण मिश्र उपस्थित थें, वही कार्यक्रम में मंडल महामंत्री विपिन उपाध्याय, मंडल उपाध्यक्ष अनिल गुप्ताा,  राजेश द्विवेदीी,  राजा सिंह परिहार, सोसल मीडिया प्रभारी राजन शुक्ला, मंडल मंत्री लक्ष्मी मिश्रा, किसान मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी नीरज शुक्लाला, आचार्य गीतानुरागी, बलवीर सिंह छाबड़ा,  राज किशोर द्विवेदीी,  भाजयुमो अध्यक्ष राहुल त्रिपाठी, सह सोशल मीडिया प्रभारी कृष्ण कांत गर्ग, महामंत्री शिवमपयासी, ईश्वर मरावी, नीरज उपाध्याय, सरपंच अशोक कोल के साथ-साथ पिपरतरा एवं विक्रमपुर के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण जनों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ!

 

( कार्यक्रम के बाद लगी चौपाल )

विधायक मनीषा सिंह ने जन संवाद किया और ग्रामीणों की समस्या सुनी। और संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या के तत्काल निराकरण के निर्देश दिएं। विधायक ने राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि के अलावा कई अन्य योजनाओं के सम्बंध में जानकारी ली।

वही जैतपुर विधायक मनीषा सिंह ने मौजूद लोगों से बात करते हुए पेसा एक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

लोगो को नशामुक्ति का संदेश देते हुए लोगो से अपील किया कि नशे से दूर रहें, नशा एक सामाजिक बुराई है, यदि आपके गांव में अवैध नशे का कारोबार चल रहा है तो इसकी जानकारी मुझे दे ताकि नशे का कारोबार बंद हो सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2023
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031