नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7440551111 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , श्रद्धा महिला मण्डल के मार्गदर्शन में सुरभि महिला समिति द्वारा दिया गया व्हीलचेयर कंबल एवं एक महीने का राशन  – नारद वेब

नारद वेब

Latest Online Breaking News

श्रद्धा महिला मण्डल के मार्गदर्शन में सुरभि महिला समिति द्वारा दिया गया व्हीलचेयर कंबल एवं एक महीने का राशन 

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शहडोल/धनपुरी (Ravi tripathi)

 

श्रद्धा महिला मण्डल के मार्गदर्शन में सुरभि महिला समिति की अध्यक्षा अर्पणा कृष्णा द्वारा बीते सोमवार 12 दिसंबर को वार्ड नंबर 8 की जुनेदा बी को व्हीलचेयर प्रदान किया गया जो अपने पैर और कमर से चल पाने में असमर्थ थीं, व्हीलचेयर पाने के पश्चात उन्होंने कहा कि मैं कम से कम अब अपने कमरे से बाहर तो आ सकूंगी। सुरभि महिला समिति की अध्यक्षा अर्पणा श्रीकृष्णा एवं उनकी टीम के द्वारा इस तरह का सहयोग हमेशा किया जाता है, जिस प्रकार से आज उन्होंने एक महिला को व्हीलचेयर कंबल चावल आटा दाल तेल नमक बिस्किट आदि प्रदान की उससे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि चलिए समाज में अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं जो उन महिलाओं या समाज में रहने वाले लोगों का ख्याल रख रहे हैं। उक्त कार्यक्रम में सुरभि महिला मंडल की अध्यक्षा अर्पणा श्रीकृष्णा, संगीता सिन्हा, नूतन शर्मा, अर्चना वेदारकर, उर्मिला सिंह, सोमवती मिश्रा, मनीषा घोष, जयप्रभा गुप्ता, सरोज चौरसिया उपस्थित थीं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2023
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031