राहुल गांधी की यात्रा को मिल रहा अपार जनसमर्थन: अनुपम,भारत जोड़ो यात्रा में सैकड़ों युका कार्यकर्ताओ ने निभाई सहभागिता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शहडोल ,सादिक खान । कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा आरंभ की गई भारत जोड़ा यात्रा में हर प्रदेश में लोगो का अपार जनसैलाब उमड़ रहा है। अब तक लाखो लोग श्री गांधी के साथ इस भारत जोड़ो यात्रा में कदम से कदम मिलाकर उनका साथ दे चुके है। इसी कड़ी में बीते दिनों राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने मध्य प्रदेश में प्रवेश किया । जहां प्रदेश के अन्य जिलों के साथ साथ , युवा कांग्रेस शहडोल के सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्ता उक्त यात्रा में शामिल हुए। युवा कांग्रेस शहडोल जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम के नेतृत्त्व में समस्त युवा कांग्रेस कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए। जिलाध्यक्ष श्री गौतम ने बताया कि श्री गांधी की इस यात्रा को आमजन का अपार जन समर्थन मिल रहा है । यह एक बदलाव का संकेत है। आज केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान हो चुकी है। मंहगाई ,बेरोजगारी चरम पर है। केंद्र सरकार कारपोरेट घरानों के हाथों की कठपुतली हो गयी है। राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में लोग अपनी इस व्यथा को साझा कर रहे है। जनता अब बदलवा चाह रही है। शयूका जिलाध्यक्ष श्री गौतम ने कहा कि आगामी दिवसों में भारत जोड़ो यात्रा में और अधिक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित शामिल होंगे ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
