कोयला ठेका कामगारों का बढ़ा वेरिएबल डियरनेस अलाउंस (VDA), 89 हजार श्रमिकों को मिलेगा लाभ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शहडोल/धनपुरी (रवि त्रिपाठी)
कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) एवं उसके सभी अनुषांगिक कोयला खनन कंपनियों के ठेका कामगारों के वेतन में वृद्धि हुई है। इसका सीधा लाभ सीआईएल एवं अनुषांगिक कंपनियों में काम करने वाले 89 हजार से अधिक ठेका मजदूरों को मिलेगा। केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त ने ओद्योगिक क्षेत्र के ठेका मजदूरों के लिए अगली छमाही के लिए वेरिएबल डियरनेस अलाउंस (वी.डी.ए.) में बढ़ोतरी का आदेश जारी किया है।
{अक्टूबर महीने के वेतन में जुड़कर मिलेगी बड़ी हुई राशि}
वेरिएबल डियरनेस अलाउंस में 39 से 63 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है। कोल इंडिया ने सभी अनुषांगिक कपंनियों को केन्द्रीय मुख्य श्रमायुक्त द्वारा जारी नई दर के अनुसार भुगतान के निर्देश जारी किए हैं। कोल इंडिया के कार्यकारी निदेशक (कार्मिक) व औद्योगिक संबंध महाप्रबंधक अजय कुमार चौधरी ने सभी कंपनियों को जारी पत्र में विभिन्न संवर्गों के श्रमिकों के लिए नई मजदूरी दर एक अक्टूबर से लागू करने का निर्देश दिया है। यह दर एक अक्टूबर से मार्च 2023 तक के लिए जारी की गई है। ठेका कामगारों को वी.डी.ए. जोड़कर प्रतिदिन 1007 व अधिकतम 1,122 रुपए मिलेंगे। अक्टूबर के वेतन में राशि बढ़कर मिलेगी, ज्ञात हो कि ठेका श्रमिकों को चार श्रेणियों में रखा गया है।
{श्रेणीवार किन मजदूरों को अब कितनी मजदूरी मिलेगी? समझिए….
अनस्किल्ड श्रेणी के मजदूरों को 787 रुपए मजदूरी और 202 रुपए वी.डी.ए. की राशि यानी कुल 1,007 रुपए मिलेंगे। इसी तरह सेमीअनस्किल्ड मजदूरों को 817 रुपए और 228 रुपए वी.डी.ए. के साथ 1045 रुपये मजदूरी मिलेगी। स्किल्ड लेबर्स को 847 रुपए मजदूरी और 237 रुपए वी.डी.ए. के साथ प्रतिदिन 1084 रुपए दिए जाएंगे, जबकि हाई स्किल्ड लेबर्स को 877 रुपए मजदूरी और 245 रुपए वी.डी.ए. के साथ 1,122 रुपए हर दिन मिलेंगे। इससे पहले अनस्किल्ड श्रेणी के मजदूरों का वी.डी.ए. 163 रुपए होने की वजह से उन्हें 950 रुपए मिल रहे थे, जबकि सेमीस्किल्ड को 170 रुपए वी.डी.ए. के साथ 987 रुपए दिए जा रहे थे। स्किल्ड लेबर का वी.डी.ए. 176 रुपए के साथ कुल मजदूरी 1,023 रुपए थी और हाई स्किल्ड के लिए 182 रुपए वी.डी.ए. की वजह से दिन की मजदूरी 1,059 रुपए ही बनती थी।
{कंपनीवार समझिए ठेका श्रमिकों की मजदूरी} (01 जुलाई 2022 की स्थिति में)
बीसीसीएल- 6.110,
सीसीएल- 6.461,
ईसीएल- 7.045,
डब्ल्यूसीएल- 11.107,
एसईसीएल- 14.912,
एनईसी- 369,
एमसीएल- 21,590
एनसीएल- 20.265,
सीएमपीडीआई- 908,
सीआईएल- 312,
(कुल राशि- 89,079)

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
