श्रद्धा महिला मण्डल के मार्गदर्शन मे सुरभि महिला समिति द्वारा कल्याणपुर वृद्धाश्रम में दिया गया गीज़र, स्वल्पाहार एवं दीपोत्सव सामग्री आदि

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शहडोल/धनपुरी (रवि त्रिपाठी)
दिनांक 14/10/2022 को श्रद्धा महिला मण्डल के मार्गदर्शन में सुरभि महिला समिति ने शहडोल के समीपस्थ ग्राम कल्याणपुर स्थित वृद्धाश्रम में गीज़र दिया गया, सुरभि महिला समिति की अध्यक्ष अपर्णा श्रीकृष्णा और उनकी टीम द्वारा कार्यक्रम में वृद्धाश्रम के वृद्धजनों को स्वल्पाहार के साथ-साथ आगामी दीपोत्सव को मद्देनजर रखते हुए दीपक, मोमबत्तियां, फुलझड़ी, आनारदाना आदि का वितरण भी किया गया, कार्यक्रम में समिति की सभी सदस्यों ने वृद्धजनों के साथ मिलकर दीप भी प्रज्वलित किया। कार्यक्रम में उपस्थित वृद्धजन आनंद अनुभव कर रहे थें, जिसे देखकर सुरभि महिला समिति की अध्यक्ष अपर्णा श्रीकृष्णा ने कहा वृद्धजनों का आनंद ही हमे आत्मिक संतुष्टि देता है, इनके चेहरे की मुस्कान बताती है का हमारी सेवा सार्थक दिशा में चल रही है।
उक्त कार्यक्रम में सुरभि महिला समिति की अध्यक्ष अपर्णा श्रीकृष्णा थीं, जिनके साथ महिला मण्डल की संगीता सिन्हा, रीता जोड़े, सोमवती मिश्रा, सीमा सहाय, नूतन शर्मा, उर्मिला सिंह, मनीषा घोष, सरोज चौरसिया उक्त कार्यक्रम में उपस्थित थीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में बंगवार उपक्षेत्र के नवनीत सिंह की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
