विश्वविद्यालय में सीबीसीएस विषय पर वेबीनार का आयोजन सम्पन्न

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शहडोल। पंडित एस. एन. शुक्ला विश्वविद्यालय शहडोल में च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम विषय पर वेबीनार का आयोजन किया गया। वेबीनार में मुख्य अतिथि एवं वक्ता रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के प्रो. सुरेन्द्रनाथ वागची उपस्थित रहे। वेबीनार में नवीन शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत सी.बी.सी.एस. (च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम) के विषय में पावरप्वाइंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से विस्तृृत जानकारी दी गई। विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. राम शंकर जी ने समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये कि विश्वविद्यालय में वर्तमान शैक्षणिक सत्र से ही सी.बी.सी.एस. लागू किया जाएगा। पंडित एस. एन. शुक्ला विश्वविद्यालय शहडोल द्वारा इस व्यवस्था की शुरुआत करने से विश्वविद्यालय प्रदेश स्तर पर एक अहम स्थान प्राप्त करेगा। वेबीनार में डाॅ. प्रमोद पाण्डेय, प्राध्यापक भौतिकशास्त्र द्वारा तकनीकी जानकारी दी गई। वेबीनार कार्यक्रम समन्वयक डाॅ. एम. के. भटनागर ने वेबीनार में मुख्य अतिथि एवं सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन कुलसचिव डाॅ. आशीष तिवारी ने किया। इस वेबीनार में विश्वविद्यालय के समस्त विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
