बंगवार सरस्वती शिशु मंदिर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शहडोल/धनपुरी (रवि त्रिपाठी)
बीते शुक्रवार 19 अगस्त को धनपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगवार काॅलोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल में कृष्ण जन्मोत्सव का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, कार्यक्रम शाम 4 बजे से शुरू होकर रात 12 बजे तक चला, पूरी दर्शक दीर्घा अतिथियों से खचाखच भरी हुई थी। स्कूल के बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता, मटकी फोड़ प्रतियोगिता, राधा कृष्ण रूट सज्जा, रंगमंचीय कार्यक्रम सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जैतपुर विधानसभा विधायक मनीषा सिंह थीं, कार्यक्रम में खैरहा भाजपा मण्डल अध्यक्ष विपुल सिंह, जिला पंचायत सदस्य जगन्नाथ शर्मा, रविकांत चौरसिया, पूर्व बंगवार सशिमं. प्राचार्य रामसजीवन पटेल, बेम्हौरी उपसरपंच जमुना सोनी, राघवेन्द्र तिवारी, चन्द्र प्रकाश द्विवेदी, मण्डल उपाध्यक्ष गोकुल नापित, महामंत्री और पूर्व बेम्हौरी सरपंच नत्थूलाल बैगा की विषेश उपस्थिति रही।

{विद्यालय और समिति परिवार की रही महती भूमिका}
उक्त कार्यक्रम में समिति परिवार के व्यवस्थापक जितेन्द्र शोभित मिश्रा (पंकज), अध्यक्ष हीरालाल सोनी, कोषाध्यक्ष बलवीर वर्मन, रामशोभित मिश्रा, मुरलीधर त्रिपाठी (पत्रकार), गोविन्द यादव के साथ ही विद्यालय परिवार से प्राचार्य उपेन्द्र सिंह सेंगर, बृहस्पति कुमार तिवारी, मनोज मिश्रा, आनंद मिश्रा, राजनारायण सिंह सोलंकी, ममता सिंह सोलंकी, नीलेश पांडेय, शशिभूषण द्विवेदी,
शारदा पांडेय, संजीव शर्मा, संध्या वर्मन और संतोष पाल की विशेष उपस्थिति रही।


Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
