Ticker

6/recent/ticker-posts

करंट की चपेट मे आए दो मासूम,,बुढ़ार थाना क्षेत्र के पकरिया स्थित क्रेशर के सप्लाई लाइन तार से हुआ हादसा

 


शहडोल। सादिक खान 

शहडोल। बुढ़ार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पकरिया जल्दी टोला मे करंट की चपेट मे आने से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सोमवार सुबह घटित हुईं। जिसके बाद परिजनों द्वारा घायलो को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया। जिस विद्द्यत तार की चपेट मे बच्चे आए हैँ, उक्त तार से वहाँ स्थित क्रेशर मे बिजली सप्लाई किए जाने की बात सामने आई है। तार काफी नीचे झूलने की वजह से यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार ग्राम पकरिया जल्दी टोला निवासी इंद्रपाल केवट के पुत्र राज 10 वर्ष व राजा 8 वर्ष आज सुबह जल्दी टोला स्थित क्रेशर के पास लगे जामुन के पेड़ से गिरे जामुन बिनने गए थे। इसी दौरान क्रेशर के झूलते हुए मेन लाइन सप्लाई के तार की चपेट मे दोनों बच्चे आ गए। जिसके बाद दोनों को गंभीर हालत मे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है। विदित हो की एक दिन पूर्व ब्योहारी थाना क्षेत्र मे इसी प्रकार एक युवक नीचे झूलते हाईटेंशन तार की चपेट मे आ गया था। जिसके बाद इस लापरवाहीं पर विदद्युत कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अब आज एक क्रेशर संचालक की लापरवाही का शिकार दो बच्चे हो गए।

Post a Comment

0 Comments