Ticker

6/recent/ticker-posts

साथ में पी शराब फिर ले ली जान, आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज,गिरफ्तार

 


शहडोल। सादिक खान 

शहडोल। दोनो सहपाठियों ने शनिवार की रात आपस में पहले जाम से जाम लड़ाया। नशे का शुरुर बढ़ा तो दोनो के बीच विवाद इतना बढ़ गया। कि एक दोस्त ने दुसरे दोस्त की इस कदर पिटाई कर दी कि दर्द से कराहते हुये 60 वर्षीय वृद्ध का दम निकल गया। यह घटना देवलोंद थाना क्षेत्र के ग्राम गाड़ा की बताई गई है। बहरहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे सलाखों के अंदर भेज दिया है।देवलोद थाना प्रभारी डी के दाहिया ने घटना के संबंध में बताया कि शनिवार की रात ग्राम गांड़ा निवास रामखेलावन सिंह गोड पिता बालकरण सिंह 60 वर्ष घर के सामने रहने वाले कामता सिंह गोड के साथ शराब पीने सूनसान स्थान पर चले गये। जहाँ पर दोनो ने शराब का सेवन किया। जब नशा चढ़ गया तो किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि लात व घूसों से उसने रामखेलावन सिंह गोंड की जमकर पिटाई कर दी। परिणाम स्वरूप उसके मुँह व नाक से काफी खून बहने लगा। मारपीट से घायल रामखेलावन किसी कदर गिरते पडते अपने घर पहुंचा जहाँ पर उसकी मौत हो गई। रामखेलावन के मौत की खबर परिजनो ने देवलोंद थाने की पुलिस को दिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे चिकित्सक नें बताया कि अत्यधिक चोंट लगने की वजह से रामखेलावन की मौत हुई है। जिस पर पुलिस गाड़ा पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई तो सच्चाई खुलकर सामने आ गई पुलिस ने आनन - फानन में आरोपी कामता सिंह गौड को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 302 का मामला कायम करके उसे सालाखों के पीछे भेज दिया है।

Post a Comment

0 Comments