Ticker

6/recent/ticker-posts

फांसी के फंदे पर झूली नव विवाहिता, तगावर का मामला

 


शहडोल। सादिक खान 

शहडोल। जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तगावर मे एक नव विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुचे। इस संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार सीता कुशवाहा पति मनीष कुशवाहां 26 वर्ष शव आज फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। घटना के समय ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य दूसरे कमरे मे सोए हुए थे सुबह जानकारी लगने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। जानकारी लगने के बाद थाना प्रभारी एम एल रंगडाले मौके पर पहुंचे, नव विवाहित होने की वजह से मामले की जानकारी एसडीओपी को भी दी गई ।एसडीओपी एवं एफएसएल के टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना प्रभारी का कहना है कि सीता कुशवाहा का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे में लटकता हुआ मिला है। पति एवं अन्य सदस्य बाजू वाले कमरे में सो रहे थे सुबह उठकर जब दरवाज़ा खोलने को पति एवं अन्य सदस्यों ने सीता को आवाज लगाई तो वह दरवाजा नहीं खोली जिसके बाद दरवाजा तोड़कर देखा गया तो उसका शव फांसी पर लटका हुआ मिला है। पुलिस के अनुसार 2 साल पहले ही महिला की शादी हुई थी।

Post a Comment

0 Comments