शहडोल। सादिक खान
शहडोल। जिले के गोहपारु थाना क्षेत्र मे आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज किया गया हैं। जिसका आरोप थाना क्षेत्र के गोड़ारू गांव के रहने वाले विधायक के ऊपर लगाया गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी विधायक के खिलाफ धारा 376,511 भादवि. एवं 11/12 पाक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार गोहपारु थाना क्षेत्र के ग्राम गोड़ारू के रहने वाले उपेन्द्र उर्फ विधायक सिंह पिता रामनरेश सिंह गोड़ द्वारा आठ वर्षीय बच्ची के साथ ज्यादाती करने की कोशिश की गयी। घटना के समय घर मे पीड़िता के माता पिता नही थे। घर वापस आने के बाद उन्हें बच्ची ने सारा घटनाक्रम बताया। बच्ची के शरीर मे ज्यादती किए जाने के निशान भी दिखाई दे रहें हैं।
0 Comments