Ticker

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

 


शहडोल। आगामी लोक सभा चुनाव के पूर्व प्रदेश मे कांग्रेस को हर दिन झटका लग रहा हैं। इस बार शहडोल जिले मे कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा हैं।पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश के वर्तमान पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के नेतृत्व एवम ब्यौहारी विधायक के शरद जुगलाल कोल की मेहनत की वजह से ब्यौहारी भाजपा कार्यालय में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवं उमरिया जिले के पूर्व विधानसभा प्रभारी राजेश कुमार पटेल सहित लवकेश पटेल जिला अध्यक्ष उपभोक्ता प्रकोष्ठ , संतोष पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष युवा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ एवं वर्तमान उप सरपंच , संदीप पटेल विधानसभा उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस , विजय पटेल पूर्व सरपंच, हंसराज पटेल आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सहित सैकड़ो कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।इन पदाधिकारी के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को विजय हासिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments