शहडोल। सादिक खान
शहडोल। जिले के विभिन्न थानो में पदस्थ 6 पुलिस कर्मियों को अति उत्कृष्ट तथा उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया हैं। यह सम्मान वर्ष 2022 के लिये केन्द्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार के राजपत्र आदेश क्रमांक 30 दिनांक 28 जुलाई .2018 के माध्यम स्थापित केन्द्रीय गृहमंत्री का "अति उत्कृष्ट सेवा पदक तथा उत्कृष्ट सेवा पदक" पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को उनकी अति उत्कृष्ट/उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया गया हैं। उक्त सूची मे जिले के कुल 6 पुलिस कर्मी शामिल हैं। इनमे 2 को अति उत्कृष्ट तथा शेष 4 को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से नवाज़ा गया हैं। जिसमे अति उत्कृष्ट सेवा पाने वाले जिले के पुलिसकर्मियों मे उपनिरीक्षक राजदेव मिश्रा पुलिस अधीक्षक कार्यालय शहडोल व सहायक उपनिरीक्षक रतिराम सिँह थाना आजाक शहडोल तथा उत्कृष्ट सेवा सम्मान पाने वालों मे प्रधान आरक्षक गजेंद्र सिँह थाना धनपुरी, गणेश पांडेय थाना अमलाई, मनोज शुक्ला थाना सोहगपुर व संतोष सिँह परिहार थाना सोहगपुर शामिल हैं। निश्चित ही इन पुलिस कर्मियों को मिला यह सेवा सम्मान जिला पुलिस महकमे के किए गर्व की बात हैं। विदित हो कि इन सम्मानित पुलिस कर्मियों द्वारा बदन पर मौजूद खाकी के कर्तव्यों के साथ साथ मानवता का फर्ज भी बखूबी अपनी सेवा काल मे अदा किया। जिसके परिणाम स्वरुप उन्हें इस उत्कृष्ट सेवा सम्मान से नवाजा गया हैं। इस सेवा सम्मान पर अतरिक्त पुलिस महानिदेशक डीसी सागर, पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक समेत सहकर्मी पुलिसकर्मियों ने बधाई प्रेषित की हैं।
0 Comments