शहडोल। सादिक खान
शहडोल। नगर पालिका शहडोल अंतर्गत वार्ड नंबर 5 स्थित सोहगपुर बड़ी मस्जिद की सडक से लगी बाउंड्रीवाल गुरुवार को अचानक ढह गयी। जिसके बाद वहाँ लोगो की भीड़ एकत्र हो गयी। लोगो ने इसके लिए नपा प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 5,जयस्तम्भ से सोहगपुर गढ़ी की ओर जाने वाले वार्ड मार्ग मे नाली निर्माण के लिए पिछले चार पांच पहले गड्ढा खुदवाया गया हैँ।लेकिन नाली निर्माण कार्य कछुए की चाल से चल रहा हैँ। नाली निर्माण के लिए गड्ढा लोगो के मकान से सटकर खुदाया गया हैँ, जिससे मकानो की दीवारो पर असर आ रहा हैँ। संभवतः मस्जिद की दिवार से सटाकर खोदे गए गड्ढे के कारण दिवार कमजोर पड़ गयी थी और इसी कारण वह ढह गयी। कुछ दिन पूर्व मस्जिद से ही कुछ दूर पहले एक मकान का अगला हिस्सा गिर गया था। लोगो का आरोप हैँ कि यदि समय रहते नाली निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाता तो शायद आज ऐसा नही होता। नाली के अधूरे कार्य के कारण जहाँ लगो के मकानो को नुक्सान पहुंच रहा हैँ तो वहीं दूसरी ओर गन्दा पानी सड़क पर बह रहा हैँ। इससे आवागामान मे भी राहगीरो को काफी परेशानी हो रही हैँ। विदित हो कि उक्त वार्ड से नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जयसवाल की पत्नी पार्षद हैँ। ज़ब अध्यक्ष के पत्नी के वार्ड मे निर्माण कार्य कार्य का यह हाल हैँ तो फिर अन्य वार्डो की स्थिति क्या होंगी, इसका अंदाज स्वयं ही लगाया जा सकता हैँ। बहरहाल मस्जिद की बाउंड्रीवाल गिरने के बाद स्थानीय लोगो मे काफी आक्रोश व्याप्त हैँ।
0 Comments