शहडोल। सादिक खान
शहडोल। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कल 1 मार्च को शहडोल आगमन हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय सीधी जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न होने के पश्चात 1 मार्च शुक्रवार की दोपहर 3 बजे हेलीकॉप्टर से शहडोल पहुंचेंगे एवं शहडोल जिले की लोकसभा प्रबंधन समितियों की एवं कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे एवं लाभार्थी संपर्क व दीवार लेखन अभियान में भाग लेंगे। इसके अलावा विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। तत्पश्चात शाम 4 बजकर 50 मिनट में शहडोल से हेलीकॉप्टर द्वारा छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे। उक्त जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट द्वारा दी गयी है।
0 Comments