Ticker

6/recent/ticker-posts

….. ज़मीन पर बैठ सुनी फ़रियाद, बुजुर्ग ने गले लगाकर लगा दी दुआओँ की झड़ी,,बुजुर्ग फरियादी की वर्दीधारियों ने की सेवा

 


शहडोल। सादिक खान 

शहडोल। संभागीय मुख्यालय से लगभग पचास किलोमीटर दूर से बुजुर्ग महिला अपनी फ़रियाद लेकर मंगलवार को पुलिस जोन शहडोल के सबसे आला अधिकारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डीसी सागर के कार्यालय पहुंची । जहाँ उसने रो- रोकर अपनी व्यथा सुनाई। उसकी व्यथा सुनने के बाद एडीजी ने उसे भरोसा दिलाया कि यथा संभव आपकी समस्या का समाधान किया जाएगा। बुजुर्ग महिला की व्यथा और उसकी उम्र दराजी को देखकर एडीजी श्री सागर भी भावुक हो गए। बुजुर्ग फरियादी काफी असहाय नजर आ रही थीं। ऐसा प्रतीत हो रहा थाए कि वह भूखी प्यासी हैं। ऐसा आभाष होते ही एडीजी श्री सागर ने अपने कार्यालय मे ही उसके लिए भोजन मांगवाया।और अपने सामने ही उसे भोजन कराया। इसके अलावा उसकी आर्थिक रूप से मदद करते हुए उसे अपने वाहन से बस स्टैंड तक भिजवाया। इसके बाद ज़ब बुजुर्ग महिला ने जाते जाते एडीजी श्री सागर को गले लगा लिया और खूब दुआए और आशीर्वाद दिया। 

नेक दिल इंसान हैं एडीजी सागर 

विदित हो कि प्रदेश के पुलिस महकमे और चुनिंदा अफसरों मे से एडी जी दिनेश चंद सागर की एक अलग पहचान हैं। जहाँ वहा होने कर्तव्यों के प्रति अडिग व सजग रहते हैं, वहीं दूसरी ओर मानव सेवा के प्रति उनका झुकाव भी कम नही हैं। निश्चित तौर पर आज भी उन्होंने अपने पद से ऊपर उठकर मानवता की मिसाल पेश की, जो कि सराहनीय हैं। ऐसे और भी कई बार उन्होंने वर्दी के फर्ज के साथ साथ मानवसेवा का भी फर्ज अदा किया है।

Post a Comment

0 Comments