Ticker

6/recent/ticker-posts

ओहदे का ध्यान, नियम से नपाध्यक्ष बने अनजान,नपाध्यक्ष के वाहन मे सामने गाडी का नंबर नदारत




शहडोल। सादिक खान 

शहडोल। नगर का प्रथम नागरिक ही ज़ब नियम कायदो को ताक मे रख दे, तो फिर भला आमजन से क्या उम्मीद की जा सकती हैं। ऐसी ही लापरवाही शहडोल नपाध्यक्ष घनश्याम जयसवाल बरत रहें हैं। उन्हें नपा प्रशासन द्वारा जो सरकारी वाहन उपलब्ध कराया गया हैं, उसमे सामने की ओर वाहन नंबर की प्लेट ही नही लगी हुई हैं, नापाध्यक्ष भी शायद इससे अनजान बने हुए हैं।, हाँ इतना अवश्य हैं कि अपने ओहदे का ध्यान उन्हें बखूबी हैं, क्योकि वाहन मे सामने उनके ओहदे लिखी हुई नेम प्लेट शोभा बढा रही हैं। शायद नपाध्यक्ष मोटर व्हीकल एक्ट से अनजान हैं। वहीं दूसरी ओर शहर के यातायात अमले कि नजर भी कभी शायद अध्यक्ष महोदय के वाहन मे नही पड़ी हैं,इसलिए उन्हें किसी ने टोका भी नही। या फिर शहर के प्रथम व्यक्ति के लिए नियम कायदे को शिथिल रखा गया है। बहरहाल एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि को इस बात का ख्याल अवश्य रखना चाहिए कि उनसे शासन के नियमों का उलल्लंघन न होने पाए।


डीएसपी यातायात मुकेश दीक्षित का कहना है कि वाहन अगर सड़क पर मिलता है तो बिल्कुल कार्यवाही की जाएगी नंबर प्लेट अंकित करना जरूरी है।

Post a Comment

0 Comments