शहडोल। सादिक खान
शहडोल नगर परिषद बकहो के अध्यक्ष पर विकास कार्यो मे उदासीनता बरतने का आरोप लगाते हुए गणतंत्र दिवस पर सजे भरे मंच से वार्ड क्रमांक 4 की पार्षद रेखा महेन्द्र सिँह ने जमकर हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि परिषद का गठन हुए लगभग डेढ़ वर्ष से अधिक का समय गुजर चुका हैं लेकिन अब तक किसी भी प्रकार के विकास कार्यो कि शुरुआत तक नही हो सकी हैं। पार्षद श्रीमती सिँह ने परिषद की अध्यक्ष मौसमी केवट के ऊपर विकास कार्यो मे उदासीनता बरतने का खुलकर आरोप लगाया। साथ ही कहा कि हमें हमारे वार्ड की जनता ने चुना हैं, हमारी उसके प्रति जवाब देही बनती हैं कि वार्ड वासियो की समस्या का समाधान करने के साथ साथ हम अपने वार्ड मे विकास कार्य कराए। लेकिन अध्यक्ष की उदासीनता के कारण सारे काम ठप्प पड़े हैं। उन्हें जनता की समस्या से कोई सरोकार ही नही रह गया हैं। श्रीमती सिँह का गुस्सा मंच पर फूटते देख वहाँ मौजूद अन्य पार्षदो व नागरिको ने उनकी बात का समर्थन करते हुए इसे ज़ायज ठहराया।
बगावत कर बनी हैं अध्यक्ष
विदित हो कि नवगठित नगर परिषद का चुनाव हुए लगभग डेढ़ वर्ष गुजर चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा यहाँ वार्ड क्रमांक 4 से निर्चचित पार्षद रेखा महेन्द्र सिँह को अध्यक्ष पद के लिए अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया था। लेकिन वार्ड क्रमांक 4 से भाजपा से पार्षद चुनी गयी मौसमी केवट ने पार्टी से बगावत करते हुए भाजपा अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्रीमती सिँह के खिलाफ अपनी दावेदारी ठोक दी थीं। जिसके बाद और विपक्ष के साथ सांठ गाँठ करके वह स्वयं अध्यक्ष पद पर दो मत से विजयी हो गयी थीं। उसके बाद अध्यक्ष की कुर्सी मे आशीन होने के बाद श्रीमती केवट ने विकास कार्यो मे कोई रूचि नही दिखाई। और अब ज़ब जनता पार्षदो से सवाल कर रहीं तो फिर उनका अध्यक्ष पर भड़कना जायाज़ हैं। बहरहाल इस प्रतिद्वन्दता के कारण पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी रही श्रीमती सिँह के वार्ड की उपेक्षा की जा रही हैं। जिसका आरोप उन्होंने भरे मंच से परिषद की अध्यक्ष पर लगाया हैं। इन आरोपों के संबंध मे चर्चा करने के लिए अध्यक्ष मौसमी केवट से सम्पर्क करने की कोशिश की गयी लेकिन उनसे बात नही हो सकी।
0 Comments