शहडोल। सादिक खान
शहडोल। बिरसा मुंडा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के अस्पताल परिसर में विगत हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 75वें गणतंत्र दिवस समारोह का बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। सर्वप्रथम सभी उपस्थित डॉक्टर्स,कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान गाकर देश के 75 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति सम्मान व देश प्रेम की भावना प्रकट की गई। साथ ही अधिष्ठाता डॉक्टर मिलिंद शिरालकर ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाए देते हुए कहा कि आज ही के हमारे देश का संविधान लागू हुआ था, जो समूर्ण विश्व मे सबसे विशाल है। इसके अनुरूप ही हमारा देश चलता हैं। इसका पालन करने हम सबका फर्ज हैं। डॉक्टर नागेंद्र सिँह अस्पताल अधीक्षक ने कहा कि हमारे देश जैसा संविधान दुनिया मे किसी देश का नही हैं। देख कि न्यायायपालिका, कार्यपालिका एवं विधायिका इसी संविधान के अनुसार चलती हैं। कोई भी हमारे संविधान से ऊपर नही हो सकता है। डॉ सिँह ने भी उपस्थित समस्त स्टाफ को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इसके अलावा अस्थि रोग विभागाध्यक्ष द्वारा अपने उद्घोधन में कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं समस्त स्टाफ को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई । साथ ही संविधान से संबंधित मूलभूत एवं आवश्यक संवैधानिक जानकारी से सभी को अवगत कराया। एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी व कर्तव्य को सजगता से निभाने का आग्रह कर कार्यक्रम को समापन किया। इस अवसर पर अधिष्ठाता एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. मिलिंद सिरालकर,अस्पताल अधीक्षक डॉ. नागेंद्र सिंह व अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश टेंभुर्णिकर समेत अस्पताल उप अधीक्षक डॉक्टर विक्रांत कबीरपंथी के अलावा अन्य चिकित्सक व स्टाफ मौजूद रहा।
0 Comments