शहडोल। सादिक खान
शहडोल। संभागीय लाठी प्रमुख्य व एशियन लाठी जज प्रमोद विश्वकर्मा ने जानकारी ने बताया की 22 से 24 दिसम्बर तक उत्तराखंड के हरिद्वार में फेडरेशन कप आयोजित किया गया था। जिसमें 22 राज्य के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मध्य्प्रदेश के दल में शहडोल जिले के विराट मार्शल आर्ट एकेडमी के 3 खिलाड़ी का चयन फेडरेशन कप के लिये हुआ था, जिसमे पट्टा बाजी में शानवी सोनी व आर्या गुप्ता ने रजत पदक प्राप्त किया । वहीं लाठी युद्ध में शानवी ने कांस्य पदक व रजत पदक प्राप्त किया, आर्य गुप्ता एक लाठी कांस्य व दो लाठी में रजत पदक, लाठी युद्ध मे आँचल वर्मा ने स्वर्ण पदक विजेता व एक लाठी कांस्य दो लाठी में कांस्य बनी, मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है की मई माह में अंतरराष्ट्रीय लाठी प्रतियोगिता बंगला देश के लिये ये तीनो खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जहाँ तीनों खिलाड़ियों का 9 पदक पर कब्जा रहा सभी प्रतिभागियों को लाठी के प्रमुख्य प्रशिक्षक प्रमोद विश्वकर्मा द्वारा 1 वर्ष से प्रशिक्षण देकर प्रतियोगिता के लिये तैयार किया गया था, इस अवसर पर सम्भगीय लाठी सचिव संजीव निगम, अनूपपुर लाठी संघ के सचिव किशोर साकेत, सहायक आयुक्त आंनद राया सिन्हा, सहायक संचालक रहीस खान, खेल विभाग के समयनव्यक अजय सोंधिया, दयानद सोंधिया, कीड़ा भारती के प्रांत प्रमुख्य राकेश त्रिपाठी, क्रीड़ा भारती शहडोल के अध्यक्ष पुष्पराज सिंह,लाठी प्रशिक्षक संजय कंघिकार, शिवानी नामदेव, गोल्डी पाल, अंकुश गुप्ता, निर्मल सिंह ने खिलाड़ियों को अपना योगदान दिया।
0 Comments