Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा संगठन के संविधान को ताक पर रख राहत ने किया कार्य :शानउल्ला,मानहानि का केस करने की दी चेतावनी

 


शहडोल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शानउल्ला खान ने भारतीय जनता पार्टी अल्प संख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहत सिद्धीकी के प्रेस बयान जिसमें उन्होने मुझे भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से हटाने का कथित अवैधानिक तथा अधिकार के बाहर आदेश जारी किया। जबकि भारतीय जनता पार्टी संगठन के संविधान में किसी भी मोर्चा के जिलाध्यक्ष को अधिकार ही नहीं है। केवल पार्टी के जिलाध्यक्ष ही प्रदेश अध्यक्ष को इस सम्बन्ध मे अनुशंसा कर सकते हैं। और प्रदेश भाजपा इसमें कार्यवाही में सक्षम पदाधिकारी होता हैं। इसके विपरीत राहत सिद्दीकी ने कार्य किया हैं।भाजपा नेता श्री खान ने कहा कि मैं विगत तीस वर्षों से भाजपा का सक्रिय सदस्य हूं। भाजपा ने मुझे पार्षद प्रत्याशी बनाया, अनेक शासकीय समिति में रखा, विधायक एवं सांसद प्रतिनिधि भी रहा हूँ। पार्टी ने जो भी दायित्व सौंपा उसका पूर्ण निष्ठा एवं लगन से निर्वहन किया। विगत कुछ वर्षों से दूसरे दलों से आकर लोगों ने भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा में कब्जा कर वरिष्ठों को ही निकालने का अभियान शुरू कर दिये है। पार्टी में टिकट मांगना, पुर्नविचार हेतु मांग करना, पूर्णतः जायज है। इस बार भी पचासों भाजपा नेता, प्रदेश कार्यालय भोपाल में जाकर प्रदर्शन कर अपना पक्ष रखे है।भाजपा नेता शानउल्ला खान ने प्रदेश संगठन के प्रदेशाध्यक्ष, महामंत्री से मांग की है कि अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष राहत सिद्धीकी की अनुशासनहीनता पर उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जाये। उनकी अनुशासनहीनता से अल्पसंख्यक वर्ग पर गलत सन्देश जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments