शहडोल। सादिक खान
शहडोल। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस एवं बीजेपी के स्टार प्रचारको का आना-जाना बरकरार है मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एक दिवसीय दौरे पर शहडोल पहुंचे जहां शहडोल नवीन भाजपा कार्यालय का लोकार्पण कर भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शिरकत फरमाई प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारी को जीत का मूल मंत्र भी बताया है। उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव आज तक की सर्वाधिक जीत होगी।एक दिवसीय शहडोल दौरे पर आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीड़ी शर्मा ने सबसे पहले शहडोल जिला मुख्यालय स्थित नव निर्मित भाजपा कार्यालय का विधि विधान के साथ फीता काट लोकार्पण किया , इसके साथ ही कार्यलय में भाजपा के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन कार्यक्रम शामिल हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने शहड़ोल की तीनों विधानसभा में भजापा को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने का कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र बताया , उन्होंने कहा कि भाजपा में केवल प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ता, बल्कि उसके साथ बूथ का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है। कार्यकर्ताओं के इसी समर्पण का परिणाम है कि ये संगठन विश्व का सबसे बड़ा कार्यकर्ताओं का संगठन कहा जाता है। उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव आज तक की सर्वाधिक जीत होगी, कार्यक्रम में जैतपुर एवं जैसीनगर के भाजपा के प्रत्याशी एवम जिला अध्यक्ष भाजपा तथा काफी संख्या में कार्यकर्ता शमिल रहे।
0 Comments