शहडोल। सादिक खान
शहडोल। जिले की होनहार खिलाड़ी अब विदेश की धरती पर अपने खेल का जौहर दिखाएगी। इस संबंध मे आरके मार्शल आर्ट के मुख्य प्रशिक्षक व राष्ट्रीय सर्टिफाइट कोच रामकिशोर चौरसिया ने बताया विगत दिनों राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता बनकर आरुषी सिंह पिता रामसागर सिंह माता विधि सिंह ने अपना स्थान भारतीय टीम में बना लिया है। उक्त अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता 4 से 9 नवम्बर तक कजाकिस्तान में आयोजित होगी। जिसमे शामिल होने 4 नवम्बर को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कजाकिस्तान के लिये रवाना होंगी। विदित हो कि रामकिशोर चौरसिया द्वारा लगातार खिलाड़ियों को गहन प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिये तैयार किया जा रहा है। आरुषी सिंह ने भी वर्ष 2016 से उनके पास प्रशिक्षण ले रही हैं। वर्तमान में वाह सैंट अलोयसियस स्कूल शहडोल में अध्ययनरत हैं। रामकिशोर ने बताया की मध्यप्रदेश सपोर्ट कराते एशोसियेशन के अध्यक्ष सिहान राजेन्द्र सिंह तोमर (आत्मरक्षा विभागीय नोडल अधिकारी) और संभागीय कराते प्रशिक्षक अजय कुमार चौधरी का और आर,के,मार्शल आर्ट के टेक्निकल डारेक्टर नेशनल कोच प्रमोद विश्वकर्मा का मार्गदर्शन और भरपूर सहयोग रहता हैं इस अवसर पर खेल प्रेमियों सीनियर खिलाड़ी और सभी कोच ने खिलाड़ी को शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित करते हुए उज्जैल भविष्य की कामना की है
0 Comments