शहडोल। जिले की होनहार मार्शल आर्ट खिलाड़ी आरुषी सिंह पिता रामसागर सिंह का चयन दिल्ली मे आयोजित होने वाले राष्ट्रीय मार्शल आर्ट स्पर्धा के लिए हुआ है। बीते दिनों ग्वालियर मे आयोजित हुई राज्य स्तरीय स्पर्धा मे आरुषि का चयन हुआ था अब वह दिल्ली मे आगामी 16 से 23 दिसंबर तक आयोजित होने वाली स्पर्धा मे शामिल होंगी। इससे पूर्व उक्त खिलाड़ी इंदौर मे 9 दिसंबर से राष्ट्रीय स्पर्धा कर लिए होने वाले प्रशिक्षण मे शामिल होंगी। विदित हो कि आरुषी सिंह वर्तमान में वाह सैंट अलोयसियस स्कूल शहडोल में अध्ययनरत हैं। वह बीते दिनों क़ज़ाकिस्तान मे आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे भी भारत की ओर से प्रतिभागी के रूप मे शामिल हुई थी।
0 Comments