शहडोल। सादिक खान
शहडोल। विधान सभा चुनाव के नामांकन की आज आखिरी तारीख को दोनों राजनीतिक दलों के प्रत्यासी समर्थकों के साथ जुलुस लेकर अपना अपना नामांकन पत्र बी फ़ार्म के साथ दाखिल करने कलेक्ट्रेड पहुचे। इनमे प्रमुख रूप से कांग्रेस के तीनो प्रत्यासी उमा धुर्वे, नरेंद्र मरावी व राम लखन सिँह शामिल थे। वहीं भाजपा से जयसिंह मरावी, मनीषा सिँह व शरद कोल भी अपने सैकड़ो समर्थको तथा पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ नामांकन दाखिल करने पहुचे। इनके अलावा अन्य राजनीतिक दल व निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले प्रत्यासी भी नामांकन के लिए पहुचे। चुंकि आज नामांकन दाखिल करने की निर्धारित तिथि 30 अक्टूबर का अंतिम दिवस था इसलिए सभी प्रत्यासी एक साथ यहाँ पहुचे। इसे देखते हुए सुबह से ही कलेक्ट्रेड मे सुरक्षा के पुखता इंतजाम किए गए थे। विदित हो की इससे पहले इन प्रत्यासियों द्वारा शुभ मुहूर्त वाला नामांकन दाखिल किया जा चुका था। लेकिन आज सम्बंधित दल के बी फ़ार्म के साथ नामांकन दाखिल किया जा रहा हैं। आज के बाद अब महज 17 दिन शेष बचे हैं। इसलिए चुनावी रण मे विजय श्री हासिल करने प्रत्यासियों ने एड़ी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है।
0 Comments