शहडोल। सादिक खान
शहडोल। विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों ही पार्टी मैदान पर उतर गई है, गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जिले में आगमन हुआ तो दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी की जन आक्रोश यात्रा भी गुरुवार को जयसिंह नगर पहोंची जिसमे कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य विधायक कमलेश्वर पटेल शामिल हुए।भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की प्रदेशव्यापी जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य एवं विधायक कमलेश्वर पटेल जयसिंहनगर विधानसभा में पहोचे जिनका युवा कांग्रेस शहडोल के जिला अध्यक्ष अनुपम गौतम के नेतृत्व में अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया गया,साथ ही सभी युवा कांग्रेस के साथियों ने जन आक्रोश यात्रा में बाइक रैली द्वारा उनका कार्यक्रम स्थल तक स्वागत किया है। यात्रा में कमलेश्वर पटेल ने जनता से आह्वान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता आशीर्वाद स्वरुप कांग्रेस पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाएं ,भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी सरकार को सत्ता से बाहर करें। उक्त कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र मरावी ,सुफियान खान ,मनु सिंह गहरवार ,अभिषेक शुक्ला , सुनील तिवारी,प्रभात शुक्ला, इकराम अली प्रदीप तिवारी ,सनी खान ,अलीम खान, श्री नमो गर्ग , शिवम गोस्वामी एवं युवा कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
0 Comments