शहडोल।सादिक खान
शहडोल। जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चकौड़िया मे एक मकान की कच्ची दीवार गिरने से उसमे वहाँ खेल रहे दो बच्चे दब गए। जिसमे से एक की घटना स्थल मे ही मौत हो गयी। जबकि दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान अभय पिता कोदूलाल यादव तथा घायल बालक विमलेश पिता महेश यादव है। उसका दाँया पैर फ्रैकचर हो गया हैं। बताया गया हैं उक्त कच्ची दिवार काफी जर्जर हो चुकी थी। घटना के बाद से मृतक के घर मे मातम पसरा हुआ हैं। एक पल मे घर का चिराग बुझ गया। परिजनो का इस हादसे को याद कर रो रोकर बुरा हाल हो गया है।
0 Comments