शहडोल।सादिक खान
शहडोल। कांग्रेस के बाद शनिवार को भाजपा द्वारा अपनी पाँचवी सूची कर दी गयी। जिसमे जिले की एक मात्र बची हुई ब्योहारी विधान सभा क्षेत्र से एक बार फिर शरद कोल को चुनावी मैदान मे उतारा हैं। अब तक इस सीट को लेकर भाजपा मे विचार मंथन चल रहा था। लेकिन कांग्रेस द्वारा यहाँ से प्रत्यासी की घोषणा के बाद भाजपा ने भी शनिवार को उम्मीदवारो की पाँचवी सूची जारी कर दी। जिसमे जिले की शेष बची एक मात्र सीट से एक बार फिर वर्तमान विधायक पर भरोषा जाताते हुए उन्हें चुनावी मैदान मे उतारा हैं। हालाकि अब तक इस सीट को लेकर भाजपा मे अटकलो का दौर चल रहा था। जिस पर अब पूर्णतः विराम लग गया। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के साथ साथ आम आदमी पार्टी व गोंगपा के दावेदार भी चुनावी रण मे भागीदारी होंगे।
0 Comments